May 5, 2026

CG में बड़ा हादसा: पिकअप ने ऑटो को सामने से मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 4 महिलाओं की मौत

ACCIDENT-3-e1629548708575

जगदलपुर। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गयी। घटना बस्तर के भानपुरी चमिया की है, जहां महिलाएं बाजार में खरीददारी करने के लिए आ रही थी। जानकारी के मुताबिक महिलाएं भानपुरी के देवड़ा सप्ताहिक बाजार आ रही थी, इसी दौरान महिलाओं की ऑटो को पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से 4 महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।


भानपुरी थाना प्रभारी राजेश मरई के मुताबिक देवड़ा में आज सप्ताहिक बाजार लगा था, उसी बाजार में मतिबाई कश्यप, शनिबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य के अलावे कई और महिलाएं भी सवार थी। पिकप के टक्कर के बाद मतिबाई कश्यप और शनिबाई कश्यप की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि जानकी कश्यप और फूलमति मौर्य की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी।


You may have missed