May 5, 2026

BREAKING: गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर में हुआ धमाका, 2 की मौत, महिला समेत 3 घायल

explosion in cylinder

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के छोटा तालाब के पास गैस से भरा सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, छोटा तालाब के पास रक्षाबंधन के मौके पर मेला लगा था। यहां फुटपाथ पर कुछ लोग गुब्बारे बेच रहे थे।


एएसपी संजीव उइके ने बताया कि मेले में शेख इब्राहिम (70) निवासी पॉवर कॉलोनी भी गुब्बारे बेचने आए थे। वह गुब्बारों में गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में शेख इब्राहिम की मौके पर मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ही परिवार के 3 लोग भी चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाते समय ताजुद्दीन अंसारी (40) निवासी रेलवे कॉलोनी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, उनकी रुबा परवीन और बेटा विस्मिल मिस्बाह उल अंसारी (9) और अन्य सुरेश यादव (35) घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटनास्थल पर कलेक्टर सौरभ सुमन, एएसपी संजीव उईके, एसडीएम अतुल सिंह भी पहुंच गए। विस्फोट के बाद करीब 20 से 25 फीट तक सिलेंडर के टुकड़े और अन्य सामान बिखर गया। विस्फोट वाले क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है।


You may have missed