April 18, 2026

बड़ी खबर: गहनों में यूनिक आईडी नियम के विरोध में प्रदेश में सराफा बाजार बंद

SRAFAA

रायपुर। आभूषणों की अनिवार्य हॉलमार्किंग यूनिक आईडी(एचयुआईडी) नियम के विरोध में छत्तीसगढ़ में सोमवार को सराफा कारोबारी दुकानें बंद रखेंगे। वे नियमों का मनमाने ढंग से पालन करवाने का विरोध कर रहे हैं। इसे छत्तीसगढ़ के कारोबारियों ने भी समर्थन दिया है। रायपुर सराफ ा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरखमालू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की ओर से शहर की सभी दुकानें बंद रहेंगी। एक अनुमान के मुताबिक, इसके चलते प्रदेश भर में सिर्फ एक दिन में करीब सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित होगा।


रायपुर के कारोबारी मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मानक ब्यूरो प्रमुख प्रमोद तिवारी को ज्ञापन भेज रहे हैं। हरख मालू ने बताया कि हॉल मार्किंग की अनिवार्यता लेने के लिए व्यापारियों को एचयुआईडी लेना अनिवार्य है, लेकिन इसकी जटिल प्रक्रियाओं के कारण सराफ ा कारोबारी काफ ी परेशान हैं। यह नया नियम व्यापारियों एवं कारीगरों के लिए फ ासीवादी कानून है, इसलिए इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। यूनिक आईडी नियम को लेकर मालू ने बताया कि प्रदेश में बड़ी आबादी तो गांव में रहती है।

नियम के मुताबिक, पूरा स्टॉक मानक ब्यूरो की वेबसाइट पर अपलोड करना है। एक एक प्रोडक्ट की डिटेलिंग होगी, सभी का नंबर जारी होगा। अब ग्रामीण सराफा व्यापारी पोर्टल या सॉफ्टवेयर कैसे ऑपरेट करेगा, जबकि पहले से ही आभूषणों में हॉलमार्किंग हो रही है। गहनों का रिकॉर्ड भी सरकार के पास है और क्वालिटी पर नियंत्रण भी। अगर यूनिक आईडी का नियम जरूरी है तो इसे मैनयुफैक्चरर पर लागू करें। रिटेलर को क्यों परेशान करना? छत्तीसगढ़ में करीब 5500 करोबारी हैं।

दरअसल, जिस तरह देश के सभी नागरिकों की पहचान आधार कार्ड में आईडी के जरिए की गई है, ठीक उसी तरह सरकार ने इसे से ज्वैलरी के हर नग की विशिष्ट पहचान (युआईडी) अनिवार्य बना दिया है। इस आईडी में बेचने वाले ज्वैलर का कोड और ज्वैलरी की पहचान दर्ज होगी। पुलिस या फि र कोई व्यक्ति जैसे ही बीआईएस की ओर से बनाए जा रहे मोबाइल एप में यह आईडी डालेंगे तो यह पता चल जाएगा कि यह ज्वैलरी कब और कहां से खरीदी गई। ज्वैलर के पास इस बात की जानकारी भी होगी कि इस आईडी की ज्वैलरी उसने किस ग्राहक को बेची थी।


You may have missed