May 5, 2026

महिला से सोने की चेन छीनकर निगल गया शख्स, फिर पुलिस और डॉक्टर्स ने जो किया सुनकर उड़ जाएंगे होश

IMG_20210824_223051

कई बार हमें ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती है, जिन पर यकीन करना आसान नहीं होता है. इन दिनों कर्नाटक से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ जाएंगे. दरअसल यहां एक शख्स महिला से सोने की चेन छीनकर भाग रहा था. मगर उसने पकड़े जाने पर चेन को निगल लिया. इसके बाद पुलिस और डॉक्टर्स ने उस चेन को बरामद करने के लिए ऐसा तरीका आजमाया, जो वाकई अजीब था.


एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना सिटी मार्केट के पास एमटी रोड की है. इस मामले में आरोपी विजय अपने साथी संजय और प्रेम के साथ बाइक पर आया और एक महिला से तीनों ने सोने की चेन को छीन लिया. चेन छीनने के बाद तीनों भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन, महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट भी की.

हालांकि इसी बीच विजय के दोनों साथी वहां से फरार होने में कामयाब रहे. लेकिन मारपीट में विजय काफी जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे विक्टोरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जब उसका चेकअप किया और एक्स-रे किया गया तो डॉक्टर्स काफी हैरान रह गए. दरअसल रिपोर्ट में डॉक्टर्स को पता चला कि विजय ने पकड़े जाने पर उस चेन को निगल लिया है. जिस वजह से चेन उसके पेट में मौजूद थी.

इस बारे में मालूम होने पर पुलिस और डॉक्टर्स उसे निकालने का फैसला लिया गया. डॉक्टर्स ने आरोपी को पहले छह केले खिलाए और बाद में उसे एक सिरप भी पिलाया, ताकि उसका पेट पूरी तरह से साफ हो जाए. इस तरीके को आजमाने के बाद चेन को बरामद कर लिया गया. अब पुलिस ने केस ने दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जबकि ये मामला देशभर में छाया हुआ है.


You may have missed