May 5, 2026

Realme GT 5G की पहली सेल आज, 3 हजार रुपये सस्ते में खरीदें धांसू स्मार्टफोन

_1629868752

रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme GT 5G की आज पहली सेल है। फोन की सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यूजर इसे रियलमी की ऑफिशल वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुआ यह फोन तीन कलर ऑप्शन- डैशिंग ब्लू, डैशिंग सिल्वर और रेसिंग येलो (वीगन लेदर फिनिश) में आता है।


कंपनी ने इस फोन को दो वेरियंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में लॉन्च किया है। इसके 8जीबी रैम वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये और 12जीबी रैम वेरियंट की कीमत 41,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत फोन को आप 3 हजार रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा।

रियलमी GT 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और 256जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। खास बात है कि इस फोन में कंपनी 7जीबी तक का एक्स्टेंडेड रैम फीचर भी दे रही है।

प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में स्नैपड्रैगन 888 SoC दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे। इसमें 64 मेहगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी लगी है, जो 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग को ऑफर करती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/A-GPS, एनएफसी औक यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।


You may have missed