May 5, 2026

RAIPUR BIG NEWS: राजधानी में कारोबारी को बंधक बनाकर मांगे 50 हजार, मामले में 3 भाई गिरफ्तार

karobari gidnap

रायपुर। राजधानी में दुर्ग के कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट करने और उससे जबरन वसूली का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना ने इस मामले में 3 भाइयों को गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के अन्नू कार्पोरेट सप्लाई जुनवानी कंपनी के पार्टनर राजबीर नयन राणा ने कटोरा तालाब स्थित लक्की हार्डवेयर के संचालक पवन मेघानी, अमित मेघानी और अंकित मेघानी को अपनी कंपनी का डीलर बनाने के लिए 50 हजार रूपये नगद जमा करवाये थे और लॉकडाउन के दौरान माल भी सप्लाई किया। लेकिन आरोपी तीनो भाईयो ने कंपनी के मालिक राजबीर को बुलवाया। जब कारोबारी राजबीर अपने कंपनी के एडवायजर इंद्रकुमार स्वर्णकार के साथ लक्की ट्रेडर्स पहुंचे तो आरोपी भाईयो ने अपनी दुकान का शटर बंद कर मारपीट करने लगे और 50 हजार रूपये तत्काल देने की जिद पर अड़ गये और मोबाइल समेत अंगुठियां भी छीन ली जिसके बाद कारोबारी ने अपने महावीर नगर निवासी एक परिचित से 50 हजार रूपये मंगवाकर आरोपी भाईयो को दिये और जैसे तैसे सिविल लाइन थाने पहुंचकर पूरी अपबीती पुलिस को बताई। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण कर जबरन वसूली की धाराओ में मामला दर्ज कर लक्की हार्डवेयर के संचालक पवन मेघानी,अमित मेघानी और अंकित मेघानी को गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed