टीवी की चहेती बहू श्वेता तिवारी ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फोटोज देख दीवाने हुए फैंस
टीवी की चहेती बहू श्वेता तिवारी आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं. श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करके फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं.



श्वेता ने इस बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. उन्होंने सिल्वर थाई-हाई स्लिट ड्रेस में फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में श्वेता अलग अलग पोज देती नजर आ रही हैं.

श्वेता ने बोल्ड फोटोज शेयर करते हुए लिखा- अगर कोई नियम हैं तो सारे तोड़ दो और कभी उनके लिए माफी मत मांगना. श्वेता की तस्वीरों को लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं

श्वेता की फोटोज पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया- हॉट मॉम. वहीं दूसरे ने लिखा- आप कभी ओल्ड नहीं होंगी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी इन दिनों स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ रही हैं. वह खतरनाक स्टंट करती नजर आती हैं.


