July 4, 2026

मंडप में दूल्हे को गुटखा खाते देख भड़की दुल्हन ने दूल्हे को जड़ दिए कई थप्पड़, अब Video हो रहा जमकर Viral

hutkha kha rha tha dulha

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक दुल्हन, दूल्हे के कई थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही है. जैसे ही दुल्हन को पता चलता है कि दूल्हा गुटखा खा रहा है. देखते ही वो आग-बबूला हो जाती है और दूल्हे को थप्पड़ मारकर गुटखा थूककर आने को कहती है.


हैदराबाद : आए दिन शादी के मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं. कभी स्टेज से दुल्हन गिर जाती है, तो कभी दुल्हन कैमरामैन को थप्पड़ मारती है.अब ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन, दूल्हे के कई थप्पड़ मारते हुए नजर आ रही है.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि दुल्हन ने बिल्कुल सही किया. दरअसल, जैसे ही दुल्हन को पता चलता है कि दूल्हा गुटखा खा रहा है. देखते ही वो आग-बबूला हो जाती है और दूल्हे को थप्पड़ मारकर गुटखा थूककर आने को कहती है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हा-दुल्हन बैठे हैं और दुल्हन काफी गुस्से में नजर आ रही है. उसकी वजह ये है कि दुल्हन को पता चलता है कि दूल्हा गुटखा खाकर मंडप में आया है तो दुल्हन आग बबूला हो जाती है और वो दूल्हे थप्पड़ मार मारकर गुटखा थूकने के लिए कहती है. इतना ही नहीं, पास बैठे एक शख्स को भी दुल्हन गुस्से में कई थप्पड़ जड़ देती है.


You may have missed