April 18, 2026

छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर जोड़ीदार-2 का प्रदर्शन 3 सिंतबर को होगा 13 सिनेमाघरों में

images (21)

रायपुर। कोरोनाकाल में जहां अनेक प्रकार के कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई वहीं छालीवुड भी फिल्म प्रदर्शन तैयार फिल्मों के बाद भी सिनेमागृहों के बंद होने के कारण लंबे समय तक प्रभावित रहा। हाल ही में दो तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। वहीं सन् 2021 एवं 22 के दौरान कुछ फिल्में और बनकर प्रदर्शित होंगी।


उक्ताशय की जानकारी निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में फिल्म के निर्देशक मोहित साहू एवं अभिनेता दिलेश साहू एवं रियाज खान फिल्म के कलाकार ने 3 सितंबर को श्याम टॉकीज रायपुर Shyam Talkies Raipur सहित प्रदेश के 13 सिनेमागृहों में छत्तीसगढ़ी फिल्म Chhattisgarhi Film मोर जोड़ीदार-2 Mor Jodidaar 2 का प्रदर्शन के संबंध में दी।

पत्रकारवार्ता में फिल्म ठीक तीजा-पोरा त्यौहार के समय रिलीज होने का कारण बताते हुए वार्ताकारों ने बताया कि फिल्म के नायक दिलेश साहू एवं नायिक मुस्कान साहू इससे पूर्व बीए फस्र्टईयर, आईलवयू-2 एवं अन्य सफल फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

फिल्म के अन्य कलाकारों में रियाज खान, शीतल साहू, योगेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, शैल सोनी, उपावना वैष्णव, विनायक अग्रवाल, संतोष निषाद, सृृष्टि तिवारी, अनूप कुमार, नवीन देशमुख, रूपेन्द्र टेकाम, हनी शर्मा, दामिनी पटेल, अमर दास, कौशल उपाध्याय, करीम उल्ला, भारत, शिवकुमार एवं प्रियांश तिवारी ने अपनी भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया है।

फिल्म के सह निर्देशिका नेहा साहू, संगीत जितेन्द्र देवांगन, सुनील सोनी द्वारा निर्देशित टाइटल सांग यूट्यूब में रियाज खान के अनुसार अच्छा खासा लोकप्रिय हो रहा है। श्याम टॉकीज के अलावा वेंकेटेश भिलाई, अप्सरा दुर्ग, श्रीकृष्णा राजनांदगांव, शिवा बलौदाबाजार, मां भुनेश्वरी कवर्धा, देवश्री धमतरी, बालामी कसडोल, माथुर सिटीप्लेक्स दल्लीराजहरा, गैलेक्सी राजिम, न्यू राज तिल्दा, रामा मेट्रो शिवरीनारायण, चित्रा टॉकीज कोरबा ने फिल्म के प्रदर्शन के संबंध में लंबे लॉकडाउन के बाद खुले सिनेमाहाल में दर्शकों के लिए विशेष सुविधा 13 सितंबर को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।


You may have missed