Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, फटाफट चेक करे आज का रेट
Gold-Silver Price Today: कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये में मजबूती के बीच आज भारतीय बाजारों में सोने के दाम (Gold Price) में गिरावट जारी रही. भारत में आज सोने का भाव दो सप्ताह के निचले स्तर पर रहा जबकि चांदी में गिरावट. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर वायदा सोने (Gold) के भाव में 0.03 फीसदी प्रति 10 ग्राम की कमजोरी आई. वहीं सितंबर वायदा चांदी (Silver) की कीमत 0.09 फीसदी प्रति किलोग्राम लुढ़क गई.


पिछले सत्र यानी बुधवार को सोना सपाट रहा था जबकि चांदी 0.76 फीसदी उछली थी. बता दें कि बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा में बुधवार को 99.9 फीसदी सोने के दाम 6 रुपये गिरकर 46,123 रुपये पर रहा. चांदी का भाव 515 रुपये कम होकर 61,821 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया.
सोना-चांदी का नया भाव (Gold-Silver Price on 2 September 20210-
गुरुवार को एमसीएक्स पर अक्टूबर वायदा सोने का दाम 16 रुपए टूटकर 47,052 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की दरें स्थिर रहीं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि नॉन-फॉर्म पेरोल डाटा फेडरल रिजर्व टेंपरिंग प्लान के लिए महत्वपूर्ण है. हाजिर सोने का दाम सपाट 1,814.54 डॉलर प्रति औंस रहा.
सोने की तरह चांदी में भी कमजोरी रही. सितंबर वायदा चांदी की कीमत 60 रुपए लुढ़ककर 63,633 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई.

