बड़ी खबर: रायपुर में पत्नी ने पति को मारा चाकू, थाने में FIR दर्ज
रायपुर। घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट गुढिय़ारी थाने में दर्ज करायी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्र नाग 30 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 2 वर्ष पूर्व प्रार्थी का संबलपुर उडि़सा निवासी सुमन साहू से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों सूर्यानगर गोगांव गुढिय़ारी रायपुर में किराये के मकान में रहते है। 1 सितंबर को घरेलू विवाद पर रात्रि लगभग 10.40 बजे प्रार्थी की पत्नी सुमन ने सब्जी काटने वाली चाकू से उसके पसली में मारकर चोट पहुंचाया। जिसके बाद प्रार्थी डॉयल 112 को फोन कर बुला थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है।



