Video Viral : राजधानी के वीआईपी रोड में बाहों में बाहें डाले बाइक से राइडिंग करते प्रेमी जोड़े का Video वायरल
भोपाल. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बाइक पर प्रेमी जोड़ा जा रहा है. दरअसल, इस वीडियो में जो लड़की है वह बाइक की पेट्रोल टंकी पर राइडर की ओर फेस करके गलबहियां डाले हुए है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो भोपाल के वीआईपी रोड का है.


व्यस्ततम सड़क पर इस तरीके से प्रेम का प्रदर्शन करना सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देने जैसा है. हालांकि वीडियो वायरल होकर पुलिस तक पहुंच चुका है और पुलिस इस जोड़े की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि ड्राइविंग का यह तरीका सरासर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन है. अब पुलिस इसी वायरल हुए वीडियो के आधार पर बाइक के नंबर से युवक की पहचान करेगी. पकड़े जाने के बाद उनपर कार्रवाई हो सकती है.
बदलता भोपाल …
VIP रोड का नज़ारा ..😃(सोशल मीडिया पर वायरल विडीओ) pic.twitter.com/HswOExZZ1Z
— Shubham Gupta (@shubhjournalist) September 6, 2021
पुलिस का कहना है कि यह सड़क भोपाल की व्यस्तम सड़कों में से एक है, जहां इस तरह की राइडिंग से दुर्घटना की आशंका ज्यादा रहती है. इसके अलावा इन सड़कों पर बाइकर गैंग भी स्टंट करते नजर आ जाते हैं और कई युवक इसी रफ्तार में अपनी जान गंवा चुके है. पुलिस भी समय-समय पर ऐसे युवकों पर कार्रवाई करती है. मगर जब सड़कें रात में सुनसान हो जाती हैं, उस वक्त वह फर्राटे से गाड़ियां दौड़ते नजर आते हैं.
वायरल हुए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना है. लड़की पेट्रोल टंकी पर राइडर की ओर चेहरा किए है और गलबहियां डाले है. ऐसे में बाइक मोड़ते वक्त या ओवरटेक करते वक्त दुर्घटना की आशंका ज्यादा प्रबल है. पुलिस अब इस वीआईपी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हुई वीडियो क्लिपिंग से युवक की पहचान करने में जुटेगी. स्मार्ट सिटी के हाईटेक सर्विलांस कैमरे से उनका नंबर ट्रेस हो सकेगा.

