August 23, 2026

महिलाओं को घर में अकेली देख चाकू मारने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार, जानिए आखिर क्यों महिलाओं पर करता था चाकू से हमला

chakuuu

उत्‍तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने आखिरकार उस सीरियल सिरफिरे हमलावर को गिरफ्तार कर लिया, जो अकेली महिलाओं को घर में देखते चाकू से वार कर देता था. पुलिस के मुताबिक, अब तक कि छानबीन में सामने आया है कि शादी के बाद उसकी बीवी एक महीने बाद ही घर चली गई थी इसी कारण से ये कुंठित था. गाजियाबाद की थाना लिंक रोड पुलिस की गिरफ्त में आया 35 वर्षीय पटना निवासी युवक है सोनू ने इलाके की महिलाओं में दहशत भर दी थी. महिला अकेले घर में रहने में डरने लगी थी. सोनू ने लगातार 2 और 3 तारीख को दो अलग-अलग महिलाओं पर चाकू से वार किया थे. इलाके में इस सिरफिरे सीरियल हमलावर के कारनामों से दहशत हो गई थी और पुलिस पर भी जबरदस्त प्रेशर था. आखिरकार पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है.


गाजियाबाद सेकंड एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया क‍ि सोनू की शादी 2014 में हुई थी और शादी के 1 महीने बाद ही इसकी बीवी इसको छोड़कर चली गई थी. पुलिस का मानना है कि सोनू कुंठित हो गया था. पुलिस के मुताबिक, यही कारण निकल कर आ रहा है, जिसके चलते सोनू इन वारदातों को अंजाम दे रहा था. पुलिस का खुद मानना है कि अगर सोनू को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता तो यह और वारदातों को भी अंजाम देता रहता और इलाके में डर और खौफ का माहौल रहता.


You may have missed