May 5, 2026

सनसनीखेज हत्याकांड : पत्नी ने खाना बनाने से किया मना तो पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर पटककर कर दी हत्या

murder1_19491491

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में मामूली बात पर हत्या का मामला सामने आया है, खाना ना बनाने की मामूली बात एक पति को इस कदर नागवार गुज़री कि उसने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज हत्याकांडl जबलपुर (Jabalpur) के ग्वारीघाट थाना अंतर्गत भीम नगर में हुआ. हत्या दो दिन पहले हुई थी जिसका खुलासा आज पुलिस ने किया.


6 सितम्बर को ग्वारीघाट पुलिस को सूचना मिली थी कि भीम नगर स्थित पप्पू गढ़वाल के घर पर एक महिला की रक्तरंजित लाश पड़ी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की तो पाया कि शव शालिनी नाम की महिला का है जो काफी समय से पप्पू गढ़वाल के साथ रह रही थी. हाल ही में दोनों ने शादी भी की थी और अक्सर दोनों को साथ आते जाते देखा जाता था. घटना सामने आने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई और 24 घंटे के भीतर ही आरोपी पप्पू गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया.

बार बार मायके चली जाती थी पत्नी
पुलिस की जांच में पप्पू ने अपना इकबालिया बयान देते हुए स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी के सिर पर तीन बार वजनदार पत्थर पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह विवाद खाना बनाने को लेकर शुरू हुआ था. आरोपी पति पप्पू गढ़वाल ने शालिनी से खाना बनाने के लिए कहा. उसने खाना बनाने से इंकार कर दिया. पप्पू शालिनी कि आए दिन की ऐसे ही हरकतों से परेशान था.

पति के मुताबिक वह कभी भी मायके चली जाती थी और अक्सर उनकी अनबन चलती रहती थी. 5 सितंबर की दरमियानी रात बात इस कदर बिगड़ी की उसने पत्नी की हत्या ही कर दी. पुलिस ने इस पूरे मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. आरोपी पति पप्पू गढ़वाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.


You may have missed