सावधान! तेजी से घट रहा है वजन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
ज्यादातर लोग बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान रहते हैं और शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट को कम करने के लिए विभिन्न उपायों को अपनाते हैं. अच्छी डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज कर मोटापे को कम कर सकते हैं. लेकिन बिना किसी कारण से आपका वजन तेजी से कम हो रहा है तो ये चिंता की बात है.


अगर बिना किसी कोशिश के वजन घट रहा है तो उसका कारण जानना जरूरी है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से दिखाएं और इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश करें. आइए जानते हैं किन कारणों से वजन तेजी से घटने लगता है.
डायबिटीज
डायबिटीज शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से होता है. इस बीमारी में शुगर कंट्रोल नहीं होने पर आपका वजन आसानी से घटने लगता है. इसलिए समय पर ब्लड शुगर की जांच करवाते रहना चाहिए.
किसी तरह की जानलेवा बीमारी
बिना किसी कारण के एकदम से वजन घटना तब होता है जब कोई व्यक्ति पुरानी बीमारी या कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित होता है. जब कोई व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित होता है, तो उसका शरीर खराब हो सकता है, जिससे वजन कम हो सकता है. इस स्थिति में सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं.
पाचन तंत्र कमजोर होना
अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर हैं या ठीक से काम नहीं करता है तो भोजन शरीर में पचता नहीं है. इसलिए आपका वजन तेजी से घटने लगता है. भोजन नहीं पचने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं जिसकी वजह से अन्य बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है.
थाइरॉयड
जब थाइरॉयड ग्लैंड सही से काम नहीं करता है तो वजन तेजी से घटना लगता है. इसके अलावा थायराइज ग्लैंड कमजोर होने पर स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है और मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है.
तनाव
तनाव की वजह से भी वजन घटता है. तनाव और ड्रिपेशन की वजह से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है. मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं होने पर भूख नहीं लगती है और अन्य परेशानियां भी बढ़ जाती है.
मांसपेशियां का कमजोर होना
कमजोर मांसपेशियां या मांस पेशी की कमी के कारण वजन तेजी से घटता है. मसल्स कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इसके पीछे का सही कारण मेडिकल जांच और डायग्नोसिस से ही पता चलेगा.

