June 28, 2026

CG में दर्दनाक हादसा : दो मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत में दो लोगों की मौत, 1 गंभीर

jashpur chhattisgarh

जशपुर। तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल के बीच हुए आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरे सवार को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथे सवार की हालत खतरे से बाहर है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के तहसील चौक की है।


दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा एसडीएम आकांशा त्रिपाठी और तहसीलदार अविनाश चौहान ने मौके पर पहुंचकर ऑटो के जरिए चारों को अस्पताल भेजा। एक ही हालत गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर किया गया है. चारों युवक की पहचान नहीं हो पाई है।


You may have missed