April 23, 2026

छत्तीसगढ़ : चोरों ने शातिर तरीके से डाला ज्वेलर्स की दुकान में डाका, मीटर से कनेक्शन लेकर क़तर से काट दी 7 फीट की दीवार

chor mchaye

अंबिकापुर। अंबिकापुर में थाने से कुछ ही दूरी पर सत्यम ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोर करीब 50 लाख रुपए के गहने ले गए। चोरों ने इसके लिए दुकान के पीछे बांस की चाली बांधी और बाहर लगे मीटर से कनेक्शन लिया। इसके बाद कटर से करीब 7 फीट ऊपर दीवार काटकर अंदर घुसे और नगदी-गहने ले गए। खास बात यह है कि चोर 4 घंटे तक दीवार को काटते रहे, लेकिन पुलिस को पता नहीं चला। जबकि ये दुकान कोतवाली के ठीक सामने से दिखाई देती है।


मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी बाजार निवासी अशोक सोनी का गुरुद्वारा चौक पर सत्यम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। वह रोज की तरह गुरुवार सुबह भी करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो हैरान रह गए। दुकान में रखे सारे गहने गायब हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की नाक के नीचे इतनी बड़ी चोरी ने सवाल खड़े कर दिए। जांच शुरू हुई तो पुलिस भी चोरी के तरीके से हैरान रह गई। पूरी वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

मोटी ढलाई इसीलिए कि कोई सेंध न लगा सके। इसी के चलते चोर ने 7 फीट ऊपर से दीवार काटी। जांच में पता चला कि बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे चोरों ने दीवार को काटना शुरू किया। जो सुबह करीब 4.30 बजे तक चलता रहा। इसके बाद चोर दुकान में अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद आराम से दुकान के शो केस में रखे सोने के नौ सौ ग्राम और चांदी के आठ किलो जेवर व काउंटर में रखे 1 लाख रुपए लेकर उसी रास्ते से भाग निकले।

फुटेज में एक चोर दिख रहा जो चेहरे पर मास्क के आलावा बारिश से बचने रेनकोट पहने हुए है। उसने हाथ में दस्ताने भी पहन रखे थे। आशंका है कि दुकान में चोरी करने वाला इस बात को अच्छे से जानता था। शोरूम में इससे पहले भी 15 जुलाई और 24 जुलाई को सेंध लगाने की कोशिश हो चुकी है, लेकिन चोर कामयाब नहीं हो सके थे। अशोक सोनी ने बताया कि थाने में शिकायत की तो उन्होंने सीसी टीवी बढ़ाने की सलाह दे दी थी।

महिला मंडल कॉम्प्लेक्स में ज्वेलर्स शोरूम है। इसके पीछे महिला मंडल और गल्र्स स्कूल का परिसर है। दुकान में सेंध भी पीछे की दीवार में लगाई गई है। आशंका जताई जा रही है कि गल्र्स स्कूल परिसर से चोर आया होगा और दुकान के पीछे वाले हिस्से में आराम से सेंध लगाई होगी। वहीं चोरी की घटना से सर्राफा कारोबारियों में डर है। घटना के बाद एसपी को ज्ञापन सौंपकर इसकी जानकारी दी गई है।


You may have missed