April 23, 2026

BREAKING : अभिनेता साहिल खान और अन्य तीन के खिलाफ दर्ज हुआ केस, लगा ये बड़ा आरोप

SAHIL KHAN

मुंबई। अभिनेता मनोज पाटिल (Manoj Patil) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान (Sahil Khan) और अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पाटिल का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है. ‘मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने मुंबई के उपनगर ओशिवारा में अपने आवास पर कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.


पाटिल की मैनेजर परी नाज़ ने बताया कि घटना बुधवार देर रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच ओशिवारा में साईलीला इमारत स्थित उनके घर पर हुई. पाटिल के परिवार वाले उन्हें तत्काल अस्पताल ले कर गए,जहां उनकी हालत ‘गंभीर बताई जा रही है.

नाज़ ने बताया कि पाटिल एक मॉडल हैं. कुछ दिन पहले पाटिल ने ओशिवारा पुलिस को पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने एक बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें कथित तौर पर बदनाम करने और उनके पेशेवर जीवन में समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की थी. नाज़ ने कहा कि उन्होंने उस अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाने की मांग भी की थी.

इस बीच, ओशिवारा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी कूपर अस्पताल गए थे, जहां पाटिल भर्ती है. पाटिल का जन्म 1992 में हुआ था और उन्होंने 2016 में ‘मिस्टर इंडिया मेन्स फिजिक ओवरऑल चैंपियनशिप जीती थी.


You may have missed