July 4, 2026

ऊपर वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के! बीच पर टहलते-टहलते पलट गई कपल की किस्मत, लॉटरी में जीती 5 करोड़ की रकम

photo-1532617023409-df97577298d9

अक्सर कहा जाता है न कि ऊपर वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है. ऐसा अक्सर होता ही रहता है कि कोई आदमी अपनी रोजाना जिंदगी में मशगूल हो औऱ उसे तभी मालूम पड़े कि उसकी किस्मत बदल गई. ऐसा ही खुशखबरी एक ऑस्ट्रेलियाई जोड़े को तब मिली जब वो बीच पर छुट्टी मना रहे थे. लेकिन इसी बीच उन्हे मालूम हुआ कि उन्होंने 5 करोड़ का लॉटरी जैकपॉट जीता है. इस खुशी की वजह से उनकी ये छुट्टियां इतनी खास बन गई कि वो इन्हें कभी नहीं भुला पाएंगे.


जैकपॉट लॉटरी जीतने वाले कपल ने कहा कि वे अपनी हाल की छुट्टी को कभी नहीं भूलेंगे. उन्होंने छुट्टी के दौरान एक लॉटरी टिकट लिया था जिससे 700,000 डॉलर से अधिक का जैकपॉट इनाम मिला है. हालांकि क्वींसलैंड के इस कपल ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की. उन्होंने लॉटरी अधिकारियों को बताया कि वे केर्न्स में छुट्टी मनाने रहे थे, इसी दौरान को गोल्ड लोट्टो के लिए बीच स्टोर पर लॉटरी टिकट खरीद ली.

इसके बाद उनके टिकट का नंबर ड्रा के नंबरों से 33-15-22-24-18-14 पूरी तरह मेल खा गया. जिसकी बदौलत उनकी किस्मत रातोंरात बदल गई. महिला के पति ने अधिकारियों को बताया, “हमने कल रात द लोट ऐप पर टिकट की जांच की.उन्होंने कहा, “हम इस पर विश्वास नहीं कर सके. हमने सोचा कि यह किसी तरह की गलती होगी. ऐसा कुछ भी हमारे साथ कभी नहीं हुआ है, इसलिए यह एक सपने जैसा लग रहा था.’

इस कपल ने कहा कि वे अपनी जीत के साथ ही जिम्मेदारी से काम करने की कोशिश करेंगे. वहीं लॉटरी जीतने वाले शख्स की पत्नी ने कहा, “हमें नहीं पता कि हम इतने पैसों का क्या करेंगे, इसलिए हम पहले एक वित्तीय सलाहकार के पास जाना चाहते हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इन पैसों का इस्तेमाल बुद्धि के साथ करें.” इस कहानी को सुनने के बाद कही लोग यही कह रहे हैं कि इसे कहते हैं किस्मत.


You may have missed