रायपुर में पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर की रेड कार्यवाई : नशीला टेबलेट व कफ सिरप के साथ मेडिकल स्टोर्स का संचालक गिरफ्तार
रायपुर। मेडिकल स्टोर्स में नशे का कफ सिरप व टेबलेट बेचने की सुचना पर पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर 120 नग नशीला टेबलेट तथा 89 नग कफ सिरप जब्त कर मेडिकल स्टोर्स के संचालक को गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर को मुखबीर की सुचना पर आरएम मेडिकल रावांभाठा में नशीला टेबलेट तथा कफ सिरप बेचने की सुचना मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर मेडिकल स्टोर्स में टेबलेट व कफ सिरप खरीदने भेजा।
दुकानदार द्वारा बिना पर्ची टेबलेट तथा कफ सिरप बेचने के दौरान मौके पर मौजुद पुलिस टीम ने मेडिकल स्टोर्स में रेड की कार्रवाई कर 120 नग नशीला टेबलेट तथा 89 नग कफ सिरप कुल कीमत 11806 रुपये को जब्त कर मेडिकल संचालक प्रफुल दूबे 38 वर्ष पिता कृष्ण कुमार दूबे निवासी वार्ड नंबर 12 रावांभाठा रायपुर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

