May 6, 2026

RAIPUR NEWS : गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, तीन लोगों पर चाकू से हमला

chakuuu

रायपुर। गणेश विसर्जन के दौरान मामुली विवाद पर तीन लोगों को चाकू मारकर चोट घायल कर देने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज करायी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गातापारा रायपुर डोमललाल साहू 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 21 सितंबर को रात 8.30 बजे गांव के तालाब में गणेश विसर्जन हो रहा था जिसे देखने उसका भाई चेतन साहू गया था ,इसी दौरान गांव के समीर टण्डन व नमन भारती उर्फ हनी ने प्रार्थी के भाई को धक्का देकर हटने बोला इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा तब समीर व नमन भारती ने हत्या करने की नियत से प्रार्थी के भाई के पेट में चाकू मार दिया। बीच बचाव करने पर छन्नू पाल व हेमंत तारक के उपर भी चाकू से वार कर दिया। इससे तीनों को चोट लगी है। मामले में पुलिस ने तीनों दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


You may have missed