July 4, 2026

Gold/Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, देखें आज के भाव

Gold Price Today

मुंबई। विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं मे आई लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के दबाव में आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 673 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 577 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।


अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.96 प्रतिशत लुढ़ककर 1750.86 डॉलर प्रति औंस पर रह गया। साथ ही, अमेरिकी सोना वायदा भी 0.56 प्रतिशत गिरकर 1766.80 डॉलर प्रति औंस रहा। इसी तरह चांदी हाजिर भी 0.35 प्रतिशत की टूटकर 22.59 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 673 रुपये सस्ता होकर 45999 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 622 रुपये कमजोर होकर 46060 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। साथ ही चांदी 577 रुपये की टूटकर 60603 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 549 रुपये उतरकर 60851 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।


You may have missed