April 20, 2026

Viral Video : राखी सावंत ने पीएम मोदी से की अजीब डिमांड, अमेरिका से मंगवाया ये सामान

rakhi s

राखी सावंत (Rakhi Sawant ) उन सिलेब्रिटीज़ में से हैं, जो बेझिझक अपने मन की बातें कमरे पर बोलना जानती हैं। इस बार राखी का एक वीडियो सिर्फ इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से अमेरिका से अपने लिए कुछ लाने को कहा है।


राखी अक्सर जिम के बाहर नजर आती हैं, जहां पैपराजी भी हमेशा ही चक्कर काटते रहते हैं। वहीं एक फोटोग्राफर ने राखी से पूछ दिया कि मोदी जी अमेरिका दौरे पर हैं, ऐसे में वह उनके लिए क्या संदेश देना चाहती हैं? फोटोग्राफर्स उनसे कहते नजर आ रहे हैं – मोदी जी वॉशिंगटन गए हैं, हमारे देश को काफी आगे बढ़ा रहे हैं। क्या कहना चाहेंगी ? मोदी जी के लिए आपके दो शब्द।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

यह सुनते ही राखी ने फौरन पीएम के लिए एक-एक कर अपनी डिमांड रखने लगीं। राखी सावंत ने कहा, ‘नमस्कार मोदी जी मैं बहुत खुश हूं कि आप अमेरिका गए हैं, वहां के सारे इंडियंस को प्यार देना और उनको मेरा मेसेज देना। बोलना कि मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं।’ राख की बात यहीं खत्म नहीं हुई।

इसके बाद राखी ने पीएम मोदी से अपने लिए शॉपिंग करने की भी डिमांड कर डाली और कहा- आप वहां से लौटेंगे तो मेरे लिए कुछ शॉपिंग कर लेना, वहां क्या अच्छा मिलता है। आखिर में राखी सावंत पीएम मोदी से डॉलर्स तक लाने की डिमांड करती दिख रही हैं।


You may have missed