April 20, 2026

CG BREAKING : खेत में पलटी यात्रियों से भरी बस, बस में 40 से 50 यात्री थे सवार

TUMGAON ME BAS

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जिले में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। घटना में फ़िलहाल किसी प्रकार के हताहत की खबर सामने नहीं आई हैं।


जानकारी के मुताबिक, तुमगांव के कौवाझर NH 53 के पास यह हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस सरायपाली से रायपुर की ओर जा रही थी। तभी मवेशियों को बचाने के दौरान यह हादसा हो गया. करीब 40 से 50 यात्रियों से भरी यह बस मुस्कान ट्रेवल्स की बताई जा रही है। वहीँ सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद सभी यात्री अपनी सुविधानुसार रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि सड़कों में मवेशियों के चलते आए दिन बड़े हादसों की खबर सामने आती है, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं


You may have missed