May 6, 2026

Sarkari Naukri Live 2021: 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली सरकारी भर्तियां

sarkari job 2021

Latest Govt Job News Sarkari Naukri Live 2021: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :-


Sarkari Naukri 2021: पंजाब पुलिस में भर्तियों के लिए आवेदन
पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर 2340 टीएसएस कैडर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पंजाब पुलिस द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना 09 सितंबर, 2021 को जारी की गई है।

Punjab Police Constable Recruitment 2021
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत पुलिस महकमे ने टेक्नीकल एंड सपोर्ट सर्विसेज (TSS) कैडर के पदों के लिए कुल 2340 रिक्तियों की घोषणा की है। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, शुल्क, पात्रता मानदंड, रिक्ति विवरण, वेतनमान, और पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के बारे में अन्य विवरणों के लिए यहां विस्तार से बताया गया है।

Sarkari Naukri: NHPC इंडिया की भर्ती
नेशनल हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (NHPC) लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीनियर मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर, जेई (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल) और सीनियर अकाउंटेंट के पदों के लिए कुल 173 रिक्तियां उपलब्ध हैं।  

Govt Jobs: इस सूबे में निकली संगणक के पदों पर भर्ती
राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) एक लिखित परीक्षा के माध्यम से 250 संगणक (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती करेगा। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 08 अक्तूबर, 2021 तक आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के पास गणित या अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर में डिप्लोमा धारक होना चाहिए। 

sarkari Naukri: CGPSC द्वारा प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के अधीन संस्थानों में प्रोफेसर के 595 पदों पर नियुक्ति के लिए शोध या शिक्षण में 10 साल के अनुभव के साथ शोध क्षेत्र में काम के रिकॉर्ड के साथ पीएचडी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार 12 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन करने के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए, http://psc.cg.gov.in/

Sarkari Naukri: CGPSC द्वारा प्रोफेसर के पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर के 595 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन 13 सितंबर, 2021 को दोपहर 12 बजे से आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर शुरू होगा।

Sarkari Job 2021: DRDO CAIR की जेआरएफ भर्ती
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR) में जूनियर रिसर्च फेलो भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन 18 और 19 अक्तूबर को होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को शुरू में दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र jrfcair2021@gmail.com पर 08 अक्तूबर, 2021 तक भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Sarkari Naukri 2021 LIVE: 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली सरकारी भर्तियां
आज हम आपको उन नई सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं के बारे में बताने वाले हैं जहां लाखों तक की सैलरी मिलेगी। इनमें से कई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी तो कुछ के लिए आवेदन जल्द प्रारंभ होने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई है। 

 


You may have missed