August 25, 2026

बड़ी खबर : मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर रायपुर में शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म

pur

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बार फिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, यहां आरोपियों ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है | दरअसल यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता ने थाने में शिकायत किया कि अज्ञात आरोपियों ने उसे मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


महिला 10वीं पास है और शादीशुदा है। पीडि़ता को आरोपियों ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला पीडि़ता के साथ कई बार चला। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत थाने में की। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


You may have missed