सौतेली मां ने चाकू से गोदकर मासूमों को उतारा मौत के घाट, घर का दरवाजा बंद कर हुई फरार
दतिया। सौतेली मां ने गुस्से में आकर दो मासूम बेटे-बेटी को चाकू से गोदकर नृशंसा हत्या कर दी। घटना के बाद वह घर का दरवाजा बंद कर भाग गई। जब पिता मजदूरी करके घर लौटा तो उसके होश उड़ गए। सपा पहाड़ निवासी अरविंद माहौर ने आठ माह पहले ज्योति कोरी नामक महिला से दूसरी शादी की थी। अरविंद की पहली पत्नी से दो बच्चे थे।


जिनमें सात वर्शीय बेटा अर्नव एवं बेटी जान्हवी (11) उसके साथ ही रहते थे। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि बच्चों की सौतेली मां ने गत दिवस दोपहर अर्नव और जान्हवी को अलग-अलग कमरे में ले जाकर पहले गला दबाया और फिर चाकू से गोद डाला। पुलिस ने अरविंद से उसकी दूसरी पत्नी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह हर बुधवार इंदरगढ़ हाट करने जाती है।

