September 29, 2026

कोरोना BREAKING: छत्तीसगढ़ में आज फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, सामने आए दहला देने वाले मामले

images-01

रायपुर। देशभर में एक बार फिर कोरोना सक्रिय हो गया है। अब लोगों को और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि अब छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों व जिलों में रोजाना 1500 से ज्यादा कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही है।


छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 4563 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से 1291 सर्वाधिक मरीज, दुर्ग से 1199, राजनांदगांव से 400, बालोद से 119, बेमेतरा से 141, कबीरधाम से 72, धमतरी से 130, बलौदा बाजार से 101, महासमुंद से 129, गरियाबंद से 41, बिलासपुर से 224, रायगढ़ से 63, कोरबा से 76, जांजगीर-चांपा से 62, मुंगेली से 47, जीपीएम से 21, सरगुजा से 97, कोरिया से 55, सूरजपुर से 67, बलरामपुर से 27, जशपुर से 54, बस्तर से 85, कोंडागांव से 14, दंतेवाड़ा से 2, सुकमा से 2, कांकेर से 36, नारायणपुर से 4, बीजापुर से 4, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 8399 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 28 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 25529 है |

 


You may have missed