Gold Silver Price Today: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से 10,000 रुपए नीचे आया, चांदी की कीमतों में भी गिरावट
Gold Price Today: भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स (MCX) पर, gold futures 46,543 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी futures 60,530 प्रति किलोग्राम पर था. पिछले सत्र में सोना के भाव थोड़े कम हुए थे जबकि चांदी में 1.5% की तेजी आई थी. वैश्विक बाजारों में, दो सत्रों के नुकसान के बाद डॉलर के स्थिर होने से सोना थोड़ा नीचे 1,759 डॉलर प्रति औंस था.



