April 21, 2026

अजीबो गरीब मामला : फुटओवर ब्रिज में फंसा एअर इंडिया का विमान, Video वायरल होने पर कंपनी ने दी ये सफाई

1212915--

दिल्ली में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक फुटओवर ब्रिज (Footover Bridge) एअर इंडिया का एक विमान (Air India) फंस गया। अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) हो रहा है। यह घटना दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाली सड़क पर देखने को मिली है। जिसके बाद एक राहगीर द्वारा वीडियो बनाकर पोस्ट कर दिया गया। इस 40 सेकेंड के वीडियो में देख सकते है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विमान फंसा हुआ है।


इस घटना के बाद वहां पर गाड़ियों का लंबा जाम देखने को मिला है। वीडियो के वायरल होने के बाद एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक पुराना, खराब हो चुका विमान है जिसे हम पहले ही बेच चुके हैं। इसमें कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है क्योंकि इसे वहीं व्यक्ति ले जा रहा था जिसे यह बेचा गया है।

एयर इंडिया के विमान को जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें गाड़ियो को हाइवे के एक तरफ से गुजरते हुए देखा जा सकता है, जबकि दूसरी तरफ विमान के फंसने की वजह से ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हो जाती है।

विमान का अगला हिस्सा और बीच वाला हिस्सा हिस्सा फुट ओवरब्रिज के नीचे से पार हो गया लेकिन पिछला हिस्सा फंस गया। उन्होंने कहा कि यह कोई दुर्घटना नहीं है। बल्कि एक खराब विमान को ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। एअर इंडिया ने कहा कि इस खराब विमान को जिसने खरीदा था, वही लेकर जा रहा था। एयर इंडिया ने कहा कि हम पहले ही इसे बेच चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो आने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।


You may have missed