दोहरे हत्याकांड का खुलासा: परिवार को न पता चल जाए प्रेम-प्रसंग, इसलिए देवरानी ने जेठानी और भतीजी की सुपारी देकर करवा दी हत्या
जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मृतिका महिला की देवरानी ही इस हत्याकांड की मास्टरमांइड निकली। देवरानी ने अपने प्रेम-प्रसंग को छुपाने के लिए प्रेमी को हत्या की सुपारी दी थी। इस मामले ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।


दरअसल, बरेला थाना क्षेत्र की रहने वाली बबली झारिया अपनी बेटी के साथ बीतें कुछ दिनों से लापता थी। जिसके बाद आज दोनों का शव महगंवा कैनाल के पास मिला था। पुलिस हत्या की आंशका जताते हुए आरोपियो की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार देर शाम तक पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका महिला के देवरानी का एक व्यक्ति के साथ प्रेम- प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी बबली झारिया और उनकी बेटी को हो गई थी। अपने प्रेम प्रसंग को छुपाने के लिए महिला के देवरानी ने ही दोनों को मौत की नींद सुलाने की योजना बनाई। इस काम को अंजाम देने के लिए उन्होने अपने प्रेमी को सुपारी दी। आरोपी प्रेमी और उनके सहयोगियों को मां-बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर किनारे दफना दिया था।

