April 26, 2026

6 अक्टूबर का राशिफल: बुधवार को इन राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशि
मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। मन परेशान हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्‍यक खर्चों से परेशान हो सकते हैं।


वृष राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा’ के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशि
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि
मन अशान्त रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। अपनी भावनाओं पर न‍ियंत्रण रखें।

कन्या राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे, लेकिन बातचीत में संयत रहें। सुस्‍वादु खानपान में रुचि रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

तुला राशि
मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। माता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। बातचीत में संयत रहें। तरक्‍की के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग हैं।
इन बातों से ही जीवन में हर कदम पर मिलती है सफलता, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

धनु राशि
मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। माता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें।

मकर राशि
मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भवन या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। व्‍यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि
मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। माता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

मीन राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। धन की प्राप्ति‍ होगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। किसी सम्‍पत्‍ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। भाइयों का सहयोग मि‍लेगा।


You may have missed