आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका! LPG Cylinder के आज फिर बढ़ गए रेट, जानें अपने शहर के नए रेट?
नई दिल्ली. आम आदमी को आज फिर तगड़ा झटका लगा है. सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के दाम में एक बार फिर इजाफा कर दिया है. तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है.


इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं. वहीं पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम चुकाने पड़ेंगे.
बता दें कि महीने के पहले दिन सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के रेट 43 रुपये बढ़ाए थे. जिसके बाद 1 अक्टूबर से दिल्ली में 19 किलो वाला कामर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गई थी.
जानिए अपने शहर में रसोई गैस के दाम
दिल्ली बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं.कोलकाता रसोई गैस सिलेंडर का भाव 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये.मुंबई 844.50 रुपये से 899.50 रुपये हो गए.चेन्नई 900.50 रुपये से बढ़कर 915.50 रुपये हो गई.

