October 28, 2026

नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चरस-कोकीन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

nshe

रायपुर। राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। 53 ग्राम चरस के साथ कबीर नगर थाना पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। तस्कर रंजीत सिंह धमतरी से रायपुर चरस बेचने की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी की कार भी जप्त की है। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार यह 14वीं कार्रवाई है।


वहीं आमानाका इलाके से बलविंदर सिंह को चार ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में तस्कर बलविंदर ने बताया कि वह कोकीन पंजाब से लेकर आया था, जिसे रायपुर में खपाने की फिराक में था। आजाद चौक सीएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि कबीर नगर थाना क्षेत्र स्थित यदुवंशी चौक के पास एक युवक कार में मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। जिस पर पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और आरोपित को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपित रंजीत सिंग मूलत: धमतरी का रहने वाला है। वह रायपुर में चरस की आपूर्ति करने को ग्राहक की तलाश कर रहा था।


You may have missed