May 7, 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फीर लगी आग, लगातार छठे दिन बढ़ा भाव

petrol__diesel_price_19282623

देश में बढ़ती हुई ईंधन की कीमतों (Fuel Price Hike) से आम आदमी परेशान है. देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें सौ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी हैं. खाद्य पदार्थ से लेकर, पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Hike) और गैस सिलेंडर तक की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं. तेल कंपनियों ने रविवार भी लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाईं. देश भर में आज पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे महंगा हुआ है. मुंबई में पहली बार डीजल प्रति लीटर 100 रुपए के पार चला गया. पेट्रोल का भाव मुंबई में आज 110 रुपए प्रति लीटर है.


ठीक त्योहारों से पहले इस तरह से महंगा होता हुआ ईंधन चौतरफा महंगाई बढ़ा रहा है. मुंबई में डीजल 100.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है और पेट्रोल 110.12 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने की वजह से तेल कंपनियां लगातार भाव बढ़ा रही हैं. पिछले 13 दिनों में पेट्रोल 2.50 रुपया महंगा हो गया है. अक्टूबर महीने में डीजल 2.95 रुपया महंगा हो गया.

मुंबई में पेट्रोल 110.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 100.66 रुपए प्रति लीटर
आज मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 110.12 रुपए प्रति लीटर तो दिल्ली में पेट्रोल 104.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल का भाव 101.53 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में 104.80 रुपए प्रति लीटर है. भोपाल में पेट्रोल का भाव 112.69 रुपए प्रति लीटर और बेंगलुरु में पेट्रोल का भाव 107.77 रुपए प्रति लीटर है.

देश भर में डीजल के भाव की बात करें तो मुंबई में एक लीटर डीजल 100.66 रुपए तो दिल्ली में 92.82 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. चेन्नई में 97.26 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में डीजल 95.93 रुपए प्रति लीटर है. भोपाल में डीजल का भाव 101.91 रुपए प्रति लीटर और बंगलुरु में डीजल 98.52 रुपए प्रति लीटर है.


You may have missed