April 21, 2026

Viral Video : IPL ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा तो रो पड़े विराट, डिविलियर्स भी सिसक-सिसक कर रोते दिखे

images (41)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में सोमवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी (RCB) को केकेआर (KKR) ने चार विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रहा गया। साथ ही विराट का सपना भी टूट गया। जिससे विराट काफी दुखी हो गए। इस मैच में हार के बाद वह (Virat Kohli Cried Video) मैदान पर रो पड़े।


इस दौरान एबी डिविलियर्स भी रोते हुए दिखाई पड़े। ज्ञात हो कि मैच में मिली हार के बाद कोहली-एबी दोनों इमोशनल दिखे और रो रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों रो रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली शिकस्त के बाद आरसीबी का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है।

गौर हो कि विराट कोहली का यह मैच बतौर कप्तान आखिरी था। मैच में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138/7 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर ने आखिरी ओवर में छह विकेट के नुकसान पर उसे हासिल कर लिया। इससे पहले साल 2016 में जब आरसीबी की टीम फाइनल में हारी थी तब भी वो इमोशनल हो गए थे।


You may have missed