अभिनेत्री Shweta Tiwari ने पीच कलर के नेट वाले गाउन में दिए ऐसे-ऐसे पोज़
टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस फोटोशूट में श्वेता ग्लैमरस लुक में नज़र आ रही हैं.



पीच कलर के नेट वाले गाउन में श्वेता ने कई पोज़ दिए हैं जिनमें उनका स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है. इस गाउन के साथ श्वेता ने हाथों में ब्रेसलेट और ईयररिंग्स पहने हैं. मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनका लुक काफी खूबसूरत है और वह इसमें काफी जंच रही हैं.

श्वेता के इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फैन्स उनके खूबसूरत अंदाज़ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

आपको बता दें कि श्वेता पिछले दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नज़र आई थीं. इस शो में श्वेता ने काफी लंबी पारी खेली थी और शो की विनर ना बनने के बावजूद वो काफी चर्चा में रही थीं. कुछ समय से अपने ज़बरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के चलते भी सुर्खियों में हैं. बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लेने से पहले श्वेता ने अपना वजन काफी कम कर लिया था और वह काफी स्लिम ट्रिम दिखने लगी थीं. इसके अलावा उन्होंने ग्लैमरस अवतार अपनाकर सबकी बोलती बंद कर दी थी.

श्वेता का नया अवतार देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो दो बच्चों की मां हैं. उनकी बेटी पलक 20 साल की हो चुकी है. वह जल्द ही फिल्म रोज़ी: द सैफरन चैप्टर से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है.

