राजधानी में एक बार फिर चाकू-बाजी: सिगरेट पीने की बात पर आरोपियों ने युवक पर किए चाकू से कई वार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। खालसा स्कूल के सामने मामूली विवाद पर पांच लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिगरेट पीने की बात पर विवाद बढ़ने पर युवक पर पांच आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं सिविल लाइन थाना इलाके की इस वारदात के बाद से पांचों आरोपी फरार चल रहे हैं।



