April 21, 2026

एक्शन मोड़ पर रायपुर पुलिस: रायपुर के 4 हुक्का बार में पुलिस ने दी दबिश

IMG_20211023_111338

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तमाम SP और IG की बैठक में शुक्रवार की दोपहर कहा था कि प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह से बैन कर दिया जाए। रात होते ही रायपुर की पुलिस इस निर्देश पर एक्शन में नजर आई। तेलीबांधा इलाके में चार हुक्का बार पर पुलिस ने छापे मारे, सैकड़ों हुक्का रात भर में जब्त किए गए और बार संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


तेलीबांधा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक रात में कई कैफों में पुलिस ने दबिश दी। यहां पर हुक्का पीने के तमाम बंदोबस्त थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। इन जगहों पर पहुंचे युवक-युवतियों से भी पुलिस ने कड़े लफ्जो में कह दिया कि दोबारा यह नजर न आएं। हुक्का बार संचालकों को भी कहा गया है कि अपने संस्थानों में अब हुक्का ना परोसें। देर रात तक पुलिस की यह कार्रवाई जारी रही। अंदेशा जताया जा रहा है कि और भी ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी है।


You may have missed