April 21, 2026

दिल दहला देने वाला मामला: दो दिन तक गूगल पर सर्च करती रही ‘बेटी को कैसे मारे’ फिर 3 माह की मासूम की कर दी हत्या

bebyyy

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी तीन महीने की बच्ची की जान ले ली। इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बच्ची को मारने का रास्ता तलाश करने के लिए महिला ने गूगल की मदद ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मां को हिरासत में ले लिया है।


जानकारी के अनुसार यह घटना उज्जैन के खाचरौद इलाके की है. यहां रहने वाले भटेवरा परिवार की तीन माह की बच्ची का शव पानी की टंकी में मिला था. शक बच्ची की मां पर था और शक सही निकला. बताया जा रहा है कि हत्या से दो दिन पहले तक मां गूगल पर बच्ची की हत्या के तरीकों के बारे में सर्च करती रही। 12 अक्टूबर को उसने अपनी योजना को अंजाम दे डाला। उसने अपनी बच्ची को पानी में डुबोकर उसकी जान ले ली।

खाचरौद स्थित स्टेशन रोड निवासी अर्पित पिता सुभाष चंद भटेवरा की 12 अक्टूबर की दोपहर तीन माह की पुत्री विरति लापता हो गई थी. अर्पित ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. खोजबीन की तो विरति का शव घर की तीसरी मंजिल स्थित पानी की टंकी में मिली. मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला विरति को उसकी मां स्वाति भटेवरा (28) ने ही पानी की टंकी में फेंका था. स्वाति और अर्पित की शादी फरवरी 2019 में हुई थी.
ऐसे हुआ शक

एएसपी आकाश भूरिया ने बताया कि विरति 12 अक्टूबर दोपहर 1.20 से 1.40 बजे के दौरान घर में से गायब हुई थी. उस समय अर्पित घर के नीचे दुकान पर था. पिता कुछ समय पहले बाहर गए थे. घर में स्वाति और उसकी सास अनिता भटेवरा के अलावा कोई नहीं था. जांच की तो स्वाति शंका के घेरे में आ गई. पता चला कि उसने मोबाइल में 10 अक्टूबर को इंटरनेट पर सर्च किया था कि बच्ची को पानी में कैसे डूबोकर मार सकते हैं.


You may have missed