जारी है पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव, जाने क्या है आज रायपुर समेत इन शहरों में रेट
रायपुर: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उतार और चढाव जारी है, इसी बिच दीवाली से पहले देश में पेट्रोल के दामों में आज लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।


आज यानी 2 नवंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में फिर से 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। रायपुर में पेट्रोल 107.71 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 106.35 रुपए पर स्थिर है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर 122.70 113.21
अनूपपुर 121.81 110.66
परभणी 118.99 108.00
भोपाल 118.83 107.90
जयपुर 117.45 108.39
मुंबई 115.85 106.62
दिल्ली 110.04 98.42
सात दिनों में 2.45 रुपए महंगा हुआ
सात दिनों में पेट्रोल में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 2.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं, डीजल में 2.10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

