April 22, 2026

गुटका खाकर पति ने तोड़ा करवाचौथ का वादा, तो पत्नी ने बस स्टैंड पर किया कुछ ऐसा…

IMG-20211103-WA0001

भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की एक युवती ने करवा चौथ पर अपने पति से गिफ्ट की जगह पर एक वादा मांगा था कि वह गुटखा खाना छोड़ देगा और पति ने भी इसका वादा किया था. लेकिन जब चार दिन बाद पति पत्नी को लेकर घर जा रहा था तो उसने बस स्टेशन पर गुटखा खा लिया. जो पत्नी को नागवार गुजरी. जिसके बाद पत्नी पति को छोड़कर जयपुर की बस में बैठकर चली गई. फिर पति ने पत्नी की तलाश में पुलिस की मदद ली जिसके बाद पत्नी मिली. फिर मैन-मनौव्वल के बाद उसके साथ रहने के लिए राजी हुए.


पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि ग्वालियर कि एक लड़की की शादी साल भर पहले एक युवक से हुई. शादी के बाद से ही युवती पति के गुटखा खाने से परेशान थी. जिसके बाद पत्नी ने पहले करवा चौथ पर पति से गुटखा छोड़ने का वादा मांगा. इसपर पति ने कभी गुटखा नहीं खाने का वादा किया. उसके चार दिन बाद जब युवक पत्नी को उसके मायके से घर ले जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा तो उसे तलब लगी कि उसने गुटखा खा लिया.

पति को गुटखा कहते देंख पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा. जिसके बाद बस स्टैंड पर ही दोनों के बीच विवाद हो गया. इस बीच पति टिकट लेने चला गया. फिर क्या पत्नी इतनी नाराज हुई कि वह पति को वहीं छोड़ जयपुर की बस में बैठकर रवाना हो गई. जब पति वापस आया तो पत्नी को न पाकर उसकी तलाश किया. फिर पति ने पुलिस के मदद से पत्नी की तलाश किया तो पत्नी जयपुर में होने का पता चला. युवक पुलिस के साथ जयपुर पहुंचा और पत्नी को मनाकर वापस घर ले आया.


You may have missed