April 21, 2026

छत्तीसगढ़: सात लाख के तीन इनामी नक्सलियों सहित चार ने किया आत्मसमर्पण

IMG-20210402-WA0007

नारायणपुर। सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, लाल उमेद सिंह, सेनानी, 22वी वाहिनी छसबल, भीरागांव जिला कांकेर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, दिलीप डहरिया, सहायक सेनानी, 22वी वाहिनी छसबल, उग्रेश दिवान, कंपनी कमाण्डर 22वी वाहिनी छसबल के निर्देशन में जिला बल, डीआरजी, छसबल, आईटीबीपी द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर जिला नारायणपुर में 04 नक्सली सदस्यों द्वारा माओवादी संगठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने नारायणपुर पुलिस के समक्ष 2 अप्रैल 2021 को आत्म समर्पण किये है। आ


पढ़े – CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के एक और जिले में हुआ लॉकडाउन का ऐलान, 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन

करने वाले नक्सलियों में हेमबती सलाम उर्फ मनीषा (माड़ डिवीजन मास स्कूल शिक्षिका), मंगू मोडिय़ामी उर्फ मंगेश उर्फ विश्वनाथ (उत्तर गढ़चिरोली कसनसुर एरिया कमेटी में कसनसुर एलओएस सदस्य), मासे पोडिय़ाम उर्फ सुमित्रा (इन्द्रावती एलओएस सदस्य), मोटी उसेण्डी उर्फ लक्ष्मी (पोरयुल पंचायत सीएनएम सदस्य) शामिल हैं।


You may have missed