April 18, 2026

राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकू बाजी: हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को मारा चाकू, वारदात CCTV कैमरे में कैद

chakuuu

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है, इसी कड़ी में बीती रात कंकालीपारा में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है।


जानकारी के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव हेपट ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तिलक और आशीष ताम्रकार दोनों भाई घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे।

इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि आरोपी गौरव हेपट के खिलाफ कई मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तालश कर रही है


You may have missed