April 22, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडेय के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

IMG-20211109-WA0006

मुंबई: पुलिस ने अभिनेत्री पूनम पांडेय के पति सैम को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पूनम पांडेय ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगया है और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, अदालत ने उसे तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है।


इससे पहले बीते साल सितंबर में भी बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने गोवा में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना ने सभी को चौंका दिया था। जबकि वे शादी करने से पहले करीब 2 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। बीते साल 10 सितंबर को ही अभिनेत्री पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम के साथ शादी की थी। उनकी शादी के मात्र 12 दिनों के बाद ही दरार की खबरें आने लगी थीं।

बीते साल भी पूनम ने पति के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद सैम को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया था लेकिन अब एक बार फिर पूनम पांडे की एफआईआर पर सैम बॉम्बे को गिरफ्तार किया गया है।


You may have missed