April 23, 2026

बंद कमरे में मच्छर भगाने वाली क्वाइल जलाकर सो रहा युवक हुआ बेहोश, फिर अस्पताल में हो गई मौत

MAUTT

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर के शाहबाद इलाके में एक युवक की मौत मच्छर भगाने वाली क्वाइल के धुएं से होने की घटना सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक युवक अपने बंद कमरे में मच्छर भगाने वाली क्वाइल को जलाकर सोया था और रात में उसकी हालत खराब हो गई. जिसके बाद घर के लोग उसे मुरादाबाद के अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार के लोगों का कहना है कि वह रात में क्वाइल जलाकर सोया था और रात में धुएं के कारण उसकी तबीयत खराब हो गई थी.


हालांकि गांव के लोगों का कहना है कि युवक की मौत बुखार के कारण हुई है. लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. जानकारी के मुताबिक घटना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव की है. बताया जा रहा है कि बुधवार रात को सोते समय गांव निवासी मोहसिन की हालत बिगड़ गई थी. वह अपने कमरे में क्वाइल जलाकर सो रहा था. लेकिन रात में उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई औऱ परिवार वाले उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए. जहां जहां उसकी हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे देखने से मना कर दिया और इसके बाद परिवार वाले उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घर के लोगों का दावा-दम घुटने से हुई मौत
घर के लोगों का कहना है कि मोहसिन ने कमरे में मच्छर भगाने वाली क्वाइल लगा रखी थी और इसके कारण कमरे में जहरीला धुआं था और दम दम घुटने से उसकी मौत हो गई.


You may have missed