Chhattisgarh News: बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को तीर मारकर उतारा मौत के घाट
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने धारदार तीर कमान से अपने भाई फूलचंद पर वार कर दिया । जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी नेताम जंगल की ओर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची । यह पुरा मामला जिले के कोदोमाली गांव का हैं।



