रायपुर के पंडरी बस स्टैंड में बसों की आवाजाही प्रतिबंधित, नए बस स्टैंड में यात्री बसों का संचालन शुरू
रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड से सोमवार को यात्री बसों का व्यवस्थित तरीक़े से संचालन शुरू हो गया है. इसके साथ पंडरी स्थित बस स्टैंड में बसों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है, इसके लिए एंट्री और एक्जिट पाइंट पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं. इसके साथ ही बसों को नए टर्मिनल की ओर डायवर्ट करने के लिए बीती रात से ही पुलिस शहर में डटी हुई थी.


मुख्यमंत्री के लोकार्पण के बाद भी नए बस टर्मिनल में बसों की शिफ्टिंग नहीं हो रही थी. पुलिस-प्रशासन की कवायद से नए बस टर्मिनल से बसों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही शहरवासियों को ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा. वहीं बस संचालकों को भी राहत मिलेगी, जिन्हें अब सवारियों के लिए शहर में नहीं आना पड़ेगा. बस स्टैंड में ही सवारियां मिल जाया करेंगी.

