गेम खेलने के दौरान बड़ा हादसा: अचानक फटा मोबाइल, बच्चे की हालत की गंभीर
जांजगीर चांपा। बच्चों की मोबाइल की लत खतरनाक शाबित होते जा रही है। आये दिन मोबाइल और बैटरी फटने के मामले सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा के नवागढ़ क्षेत्र से आया है, यहाँ फ्री फायर गेम खेल रहे बालक का मोबइल फट गया और उसमें आग लग गई है।


परिजनों ने बताया कि ब्लास्ट में शिवशंकर कुर्रे के सीने में गहरी चोट आई है। हादसे के बाद परिजन उसे नवागढ़ के अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका इलाज किया जरा है। डॉक्टरों ने बताया कि शिवशंकर की हालत अभी स्थिर है। शिवशंकर के परिजनों ने बताया कि फोन सैमसंग कंपनी का था। घटना में फोन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं शिवशंकर ने बताया कि वह रोज 2 घंटे गेम खेलता था। फिलहाल शिवशंकर का इलाज किया जा रहा है।

