April 22, 2026

Video: भारतीय टीम के होटल के पास सीरियल ब्लास्ट, अफरातफरी का माहौल

blast

कंपाला: अफ्रीकी देश युगांडा सीरियल ब्लास्ट (Uganda Serial Blast) से दहल गया. युगांडा की राजधानी कंपाला में संसद भवन के नजदीक हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई. ब्लास्ट वाली जगह से मात्र 100 मीटर दूर पर ही भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम ठहरी हुई थी. हालांकि धमाके में भारतीय टीम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम युगांडा में पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल-2021 में हिस्सा लेने के लिए कुछ ही दिन पहले वहां पहुंची है. इस टीम में टोक्यो पैरांलिंपिक-2021 में पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रमोद भगत, मनोज सरकार और बाकी खिलाड़ी शामिल हैं.


बिल्डिंग को निशाना बनाकर किया ब्लास्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनमें से एक विस्फोट एक थाने के पास हुआ और दूसरा धमाका संसद भवन के पास सड़क किनारे हुआ. उनके अनुसार, संसद के पास हुआ विस्फोट संभवत: एक बिल्डिंग को निशाना बनाकर किया गया जिसमें एक बीमा कंपनी का ऑफिस है है. विस्फोट के चलते वहां खड़े वाहनों में आग लग गई. राष्ट्रीय प्रसारक यूबीसी के अनुसार, कुछ सांसद पास के संसद भवन परिसर को खाली करते दिखे.

 


You may have missed